/anm-hindi/media/media_files/gZQCKFyboCScqCcsrkar.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दुनिया में कई देशों में ऐसी गुफाओं का जाल है जो बहुत ही खतरनाक हैं। ये गुफाएं कई लोगों को एडवेंचर के लिए आकर्षित तो करती हैं पर यहां जाना प्रोफेशनल्स तक के लिए खतरनाक होता है। इनमें से ज्यादातर गुफाएं उत्तर अमेरिका और यूरोप में हैं। गुफाएं हमेशा से इंसान के लिए कौतूहल पैदा करती रही हैं। कई लोगों के लिए साहस का कम रहा है कि वे अनजानी गुफाओं में जाएं और नए रहस्य का पता लगाएं। लेकिन दुनिया में बहुत सी गुफाएं बहुत खतरनाक रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही गुफाओं के बारे में जहां जाने से बचने को कहा जाता है।
अमेरिका के साउथ डकोटा की विंड केव्स दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक है। इसका आकार ही इसे खतरनाक गुफा बना देता है। यह जमीन के नीचे वास्तव में गुफाओं को एक बड़ा जाल है। यह पहली गुफा है जिसे एक नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। यहां अंदर चलने वाली हवाएं इसे बहुत खतरनाक बना देती हैं।
मैक्सिको की नाइका माइन, असल में एक खदान है जहां तपामान करीब 50 डिग्री सेंल्सियस रहता है जो कभी कभी 57 डिग्री तक पहुंच जाता है। यहां अंदर जाने के लिए आपको एक कूलिंग सिस्टम और सांस लेने के उपकरणों की जरूरत पड़ेगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिस्टल गुफा है। यहां की गहराई बहुत ही खतरनाक और इसी वजह से यहां जाने की सलाह नहीं दी जाती है।
उज्बेकिस्तान की डार्क स्टार केव यहां के बायून ताऊ पहाड़ों पर, अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित है। गुफा के इस सिस्टम में झरने और बर्फीली झीलें तक हैं। लेकिन इस गुफा के मुहाने तक ही पहुंचना आसान काम नहीं है। फ्रिज चेंबर से भरपूर इस गुफा का सबसे गहरा स्थान 915 मीटर गहरा है जिसे केवल 8 बार देखा जा सका है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)