Ajab Gajab: अजगर को चबा गई गाय

डाल्टनगंज में एक गाय 4 फुट के अजगर को चबा गई। रिपोर्ट  के मुताबिक, गाय के मालिक संजय सिंह ने बताया कि वह गाय को चारा देने गौशाल में गया था तब उसने देखा कि गाय के मुंह में अजगर के शरीर का एक

author-image
Kalyani Mandal
New Update
cow python

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : डाल्टनगंज में एक गाय 4 फुट के अजगर को चबा गई। रिपोर्ट  के मुताबिक, गाय के मालिक संजय सिंह ने बताया कि वह गाय को चारा देने गौशाल में गया था तब उसने देखा कि गाय के मुंह में अजगर के शरीर का एक हिस्सा बाहर लटका हुआ है।  संजय सिंह ने तुरंत सांप के अवशेष को गाय के मुंह से बाहर निकाला और पशु डॉक्टर को बुलाकर गाय की जांच कराई। 

जांच के बाद पशु डॉक्टर ने बताया कि अजगर कम उम्र का था और कम विषैला था।  इसलिए गाय पर उसके जहर का असर नहीं हुआ। डॉक्टर ने बताया कि पशुओं को पिका नाम की एक बीमारी लग जाती है। इस बीमारी के लगने से गायें असामान्य व्यवहार करने लगती हैं।  इस दौरान वह गोबर और मिट्टी खाते हैं,अपना मूत्र भी चाटते हैं। ऐसे में पशु मालिकों को समय-समय पर अपने पालतू जानवरों की जांच कराते रहना चाहिए।