यहां लोग मजे से चूस कर खाते हैं पत्थर, एक प्लेट पत्थर फ्राई की कीमत 200 रुपये

यहां एक प्लेट पत्थर फ्राई (stone fry) के लिए आपको 200 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। एशिया के सबसे बड़े देश और भारत के पड़ोसी चीन (China) के लोग पत्थर को चूस कर खाने का काम करते हैं।

author-image
Sneha Singh
01 Sep 2023
stone fry

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अब तक आपने सुना होगा कि कुछ लोग सांप, बिच्छू और कीड़े खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इस दुनिया में कुछ लोग पत्थर (stone) भी चूस कर खाते हैं। ये लोग एशिया (Asia) के एक अमीर देश से आते हैं और अच्छा पैसा देकर पत्थर चूसते हैं। यहां एक प्लेट पत्थर फ्राई (stone fry) के लिए आपको 200 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। एशिया के सबसे बड़े देश और भारत के पड़ोसी चीन (China) के लोग पत्थर को चूस कर खाने का काम करते हैं। चीन में ये डिश (dish) पूरे देश में लोकप्रिय है। कुछ लोग तो इस डिश को खास प्रोग्राम में भी परोसते हैं।