Ajab Gajab : नासा के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- यहां रहते हैं एलियंस

एलियन को लेकर अक्सर खबरे आती रहती हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में परग्रही जीवन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब अभी तक तलाश नहीं पाए हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
alines45

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : एलियन को लेकर अक्सर खबरे आती रहती हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में परग्रही जीवन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब अभी तक तलाश नहीं पाए हैं। हालांकि आए दिन एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। दुनिया में कई ऐसे लोगों हैं, जिन्होंने एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है। अब इस बीच नासा के पूर्व विशेषज्ञ ने शोधकर्ता ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि एलियंस यान यानी यूएफओ के पायलट महासागरों के नीचे हो सकते हैं। Ames रिसर्च सेंटर में काम करने वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद् केविन नुथ ने यह दावा किया है। उन्होंने 2001 से 2005 तक नासा के इस सेंटर में काम किया था। केविन नुथ का मानना है कि इसकी कई वजहे हैं। एलियंस धरती की सतह के बजाय पानी के नीचे रहकर धरती पर नजर रख रहे हों। हाल के दिनों में कई ऐसे यूएफओ देखे गए जो हवा और मुद्र के बीच सहजता से चलते हुए नजर आए। केविन ने कहा कि अगर वे एक्वेटिक एनवायरनमेंट से हुए तो उनके लिए यह और भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर जाने पर, आपको वातावरण में तापमान में भारी भिन्नता होती है। मंगल ग्रह पर जाने पर तापमान शून्य फारेनहाइट से 100 डिग्री नीचे होगा। अगर आप शुक्र ग्रह पर जाते हैं, तो ये 800 डिग्री फारेनहाइट होगा। केविन ने कहा कि शुक्र ग्रह पर वायुमंडल हमारी तुलना में करीह 100 गुना अधिक डेंस है, तो वहीं मंगल ग्रह की हवा 100 गुना थिन है। पीना में एलियंस को कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्फ सतह पर रहने पर परेशानियां हैं। अगर वह समुद्र में रहते हैं, तो समुद्र वाले किसी दूसरे ग्रह पर जाना बेहद आसान होगा।