New Update
/anm-hindi/media/media_files/ThOnUWdDVqDobwKw372r.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यूं तो आजकल लोग अपने पालतू जानवरों के साथ तरह-तरह के वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर अपलोड करते रहते हैं, जिनमें कुछ दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरत में डाल देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक शख्स और उसके पालतू पक्षी के बीच का प्रेम देख आपका दिल भी खुश हो जाएगा।
So beautiful duet. pic.twitter.com/ReFNoVlXP5
— The Figen (@TheFigen_) April 25, 2023
इस कमाल के वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स सोफे पर बैठा हुआ है और हाथ में एक बांसुरी पकड़ा हुआ है, जिसे वह बजाने की तैयारी में है। वहीं शख्स के घुटने पर एक कौआ बैठा है, जो शख्स द्वारा बजाई जा रही बांसुरी की धुन पर आवाज निकालते हुए ताल से ताल मिलाता नजर आ रहा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)