/anm-hindi/media/media_files/5XTNV97rzUfSdFlnOfNs.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनिया के कई देशों में भारतीय पूरे प्रभाव के साथ रह रहे हैं। आप दुनिया में कहीं भी चले जाएं, वहां आपको कम से कम एक भारतीय जरूर मिलेगा। भारतीय लोग एशियाई देशों से लेकर यूरोप और अफ्रीका तक सभी देशों में पाए जा सकते हैं। हालांकि दुनिया में ऐसे भी देश हैं, जहां एक भी भारतीय नहीं रहता। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में।
भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां एक भारतीय नहीं बसा हुआ है। इंटरनेट पर लोगों ने जब इनके बारे में जानना चाहा, तो जवाब तरह-तरह के मिले। ऐसे कुछ देश मिले, जहां भारतीयों की जनसंख्या बिल्कुल नहीं है।
सैन मैरिनो एक गणराज्य है। इसकी जनसंख्या 3 लाख 35 हजार 620 है. वो बात अलग है कि इस आबादी में एक भी भारतीय नहीं रहता है। यहां आपको भारतीयों के नाम पर सिर्फ पर्यटक ही दिख जाएंगे।
बुल्गारिया दक्षिण पूर्व यूरोप में स्थित है। यहां की जनसंख्या 2019 की जनगणना के अनुसार 69,51,482 है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। भारतीय राजनयिक अधिकारियों के अलावा कोई भी भारतीय इस देश में नहीं बसता।
अब बात उस देश की, जिसकी बातें हमारे यहां लगभग रोज़ाना ही होती हैं। ये है हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और आर्थिक और राजनीतिक स्थितियों के कारण कोई भी भारतीय यहां नहीं बसता। राजनयिक अधिकारियों और कैदियों के अलावा यहां एक भी भारतीय नहीं रहता है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)