शहर के Real Heroes पर बना गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें ये Video

ताज पर हमले से लेकर अंडरवर्ल्ड तक का सफाया, मुंबई पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। मुंबई को संभालना पुलिस की तत्परता और उनकी वीरता का प्रमाण है।

New Update
MUMBAI POLICE VIDEO

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : ताज पर हमले से लेकर अंडरवर्ल्ड तक का सफाया, मुंबई पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। मुंबई को संभालना पुलिस की तत्परता और उनकी वीरता का प्रमाण है। इस मायानगरी में कब क्या हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। फिर भी दिन-रात लगकर इस शहर की रक्षा मुंबई पुलिस करती है। यहां की पुलिस की जिम्मेदारियां दूसरे बड़े शहरों की जिम्मेदारियों से काफी बड़ी है। इनकी वीरता और अदम्य साहस को पूरा देश सलाम करता है। इनके सम्मान में एक खास म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस गाने को मुंबई पुलिस के ही एक कर्मी ने गाया है। गाने का टाइटल है- आली रे आली मुंबई पुलिस...