/anm-hindi/media/media_files/KAN3GF8jyrW4FJkFqnRK.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 ) की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद चांदके और नजदीक पहुंच गया है। ISRO ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी यह कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई और इस तरह की अगली कवायद 9 अगस्त को की जाएगी। अंतरिक्ष (space) की गहराइयों पर नजर रखने वाले लोग पल-पल चंद्रयान-3 के सफर पर नजर रख रहे हैं।
चंद्रयान-3 फिलहाल चंद्रमा की कक्षा में है और यह धीरे-धीरे चांद के करीब पहुंच रहा है। चंद्रयान-3 की लाइव लोकेशन की जानकारी के लिए लॉन्च किया गया एक लाइव ट्रैकर(live tracker) के जरिए आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 कहां तक पहुंचा है और उसे चांद पर पहुंचने में कितने दिन लगेंगे। बेंगलुरु (Bangalore) स्थित इसरो कार्यालय में टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) लगातार चंद्रयान की गति, स्थिति और दिशा पर नजर रख रहा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)