Ajab Gajab: जानिए क्या हैं गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला सवाल

हालांकि जिस कीवर्ड को सबसे ज्यादा बार देखा गया वह था what is my ip यानी मेरा आईपी क्या है?  डेटा के अनुसार हर महीने 30 लाख से ज्यादा यूजर गूगल से ये सवाल करते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
google345

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : गूगल हम सभी की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, हमारे मन में कोई भी सवाल आता है, इससे हमें तुंरत संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाती है। आप भी दिन में जरूर कई बार गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च क्या किया जाता है? वो कौन से सवाल हैं जिसे अब तक सबसे ज्यादा सर्च किया गया है? आइए हम आपको सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स के बारे में बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई सर्च तो काफी मजेदार थे जैसे- मैं अभी कहां हूं, पैनकेक कैसे बनाएं, हम जवान कब थे आदि। इसके इलावा how to make money, how to lose belly fat, where is my phone और how to boil eggs जैसे टॉपिक्स भी काफी ट्रे़डिंग रहे। हालांकि जिस कीवर्ड को सबसे ज्यादा बार देखा गया वह था what is my ip यानी मेरा आईपी क्या है?  डेटा के अनुसार हर महीने 30 लाख से ज्यादा यूजर गूगल से ये सवाल करते हैं।