हज़ारों साल पहले भी आर्थिक और वैज्ञानिक रूप से विकसित था भारत

दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं में एक भारत की सभ्यता । हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता से पता चलता है कि भारतीय उप महाद्वीप हज़ारों साल पहले न केवल आर्थिक और वैज्ञानिक रूप से विकसित था बल्कि सामाजिक और वैचारिक रूप से

author-image
Kalyani Mandal
New Update
india

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं में एक भारत की सभ्यता । हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता से पता चलता है कि भारतीय उप महाद्वीप हज़ारों साल पहले न केवल आर्थिक और वैज्ञानिक रूप से विकसित था बल्कि सामाजिक और वैचारिक रूप से भी बहुत समृद्ध था। पुरुषों की तरह महिलाओं को भी समान अधिकार प्राप्त रहे होंगे। 

वर्तमान दौर में आर्थिक और वैज्ञानिक रूप से उस सभ्यता से कहीं अधिक विकसित है। आज भारत दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश होने के साथ साथ इसके वैज्ञानिकों ने पहले ही प्रयास में चांद के उस हिस्से पर क़दम रख कर इतिहास रच दिया है जहां अमेरिका और रूस के वैज्ञानिक भी कई बार प्रयास करके असफल हो चुके थे।