इसके बाद हिम्मत जुटाकर लोगों ने कार रुकवाई. इसके बाद युवक बोनट से उतर पाया। इस मामले में पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ थाना कौशांबी में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कार बरामद कर ली है।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : यूपी के गाजियाबाद में हिट रन एंड ड्रैग का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक कार वाले ने कार के पीछे टक्कर मारने के बाद रोक जाने पर एक शख्स को बोनट पर लटकाकर करीब 3 किलोमीटर तक घुमाया। ये घटना रास्ते में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है। इसमें युवक को बोनट पर लटके हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस विवाद की शुरुआत दो गाड़ियां टकराने से हुई थी। इसके बाद कार ड्राइवर ने युवक को करीब 3 किलोमीटर तक बोनट पर घसीटा। इसके बाद हिम्मत जुटाकर लोगों ने कार रुकवाई. इसके बाद युवक बोनट से उतर पाया। इस मामले में पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ थाना कौशांबी में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कार बरामद कर ली है।
UP : गाजियाबाद में एसेंट कार वाले ने एक व्यक्ति को बोनट पर लटकाकर 3 KM घुमाया। आरोपी तरंग जैन गिरफ्तार है। विवाद कार टकराने को लेकर हुआ था। pic.twitter.com/AHJ1HqL9TF