Ajab Gajab : यहां मिलते है भांग से बने कपड़े

मगर अब भारत में भी गांजे के पौधों से कपड़ा उत्पादन शुरु हो चुका हैं। उन्होंने बताया, भांग के पौधे के डंठल से रेशे निकाल उसे कच्चे धागे में बदलने के साथ कपड़ा तैयार करते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
vang45

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : अब तक सभी को यही जानकारी थी कि भांग का उपयोग केवल नशे के लिए किया जाता है। मगर अब भांग पीने के लिए ही नहीं बल्कि इसके पौधे से बना कपड़ा भी पहन सकते हैं। इस बात को संभव कर दिखाया है जोधपुर के युवाओं ने जिन्होने हेमरिक्स ब्रांड के नाम से भांग के पौधों से बने कपड़ो को बेचने का कार्य किया है। 
हेमरिक्स के संस्थापक राहुल सुथार व सुनील सुथार ने बताया, गांजा के पोधे की पत्तियों से भांग बनती है। जबकि गांजे के पौधे के तने से निकलने वाले रेशो से धागा बना उसे प्रोसेस कर कपड़ा बनाया जाता है। यह कपड़ा मेड इन इंडिया ऑर्गेनिक व केमिकल रहित होने के साथ एंटी बैक्टीरियल होता है। इसके साथ ही हर धुलाई के साथ इसकी सॉफ्टनेस बढ़ जाती है। 
सुनील सुथार बताते है कि अब तक ऐसा प्रयोग सिर्फ चीन में ही होता आया है। मगर अब भारत में भी गांजे के पौधों से कपड़ा उत्पादन शुरु हो चुका हैं। उन्होंने बताया, भांग के पौधे के डंठल से रेशे निकाल उसे कच्चे धागे में बदलने के साथ कपड़ा तैयार करते हैं। इसमें बांस या कॉटन को भी मिक्स किया जा सकता है।