/anm-hindi/media/media_files/yXrf4NGtbnA1adh23bl0.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो हरिद्वार से करीब 185 किलोमीटर दूर है। उत्तराखंड में स्थित चोपटा (Chopta Uttarakhand) एक ऐसी जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसको मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland Chopata) भी कहा जाता है। निचे दिए गए इस खूबसूरत जगह पर आप मार्च से जून और अक्टूबर से मार्च के बीच जा सकते हैं।
तुंगनाथ मंदिर
तुंगनाथ मंदिर चोपटा की पहाड़ों की चोटी पर बसा हुआ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 3680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां आकर आप इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं इसके अलावा आपको इस जगह का शांतिपूर्ण वातावरण भी आपको पसंद आएगा।
देवरिया ताल
देवरिया झील भी चोपटा की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां आकर आपको बर्फ से ढके पहाड़, सदाबहार जंगल, झीलों से गिरता पानी देखकर एक अलग तरह का आनंद मिलेगा। यहां आकर आप प्रकृति का आनंद लेने के अलावा ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं।
सारी गांव
सारी गांव चोपता से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यह जगह अपने शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी, इसके अलावा आपको उत्तराखंड की संस्कृति और जीवनशैली के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)