Ajab Gajab : एक ऐसा देश जिसकी 1 नहीं 3 राजधानियां हैं, जानिए क्या है वजह

प्रिटोरिया में ही अन्य सरकारी कार्यालय, और विदेशी एंबेसी भी मौजूद हैं। ये देश के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है और जोहेनसबर्ग के पास, गौटेंगा प्रांत में है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
hvjhgvj

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हर देश की राजधानी, उस देश का सबसे खास शहर होता है, जहां से देश की सरकारें संचालित होती हैं। आमतौर पर हर देश की एक ही राजधानी होती है। भारत को ही ले लीजिए, हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली है। उसी प्रकार भारत के तमाम राज्यों की भी अपनी राजधानियां हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिसकी एक नहीं बल्कि 3 राजधानियां हैं। आइए  जानते है कौन सा है वो देश। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिसकी 2 राजधानियां हैं।पर सिर्फ एक ही देश ऐसा है, जिसकी 3 हैं। इस देश का नाम है साउथ अफ्रीका। आखिर ऐसा क्यों है कि साउथ अफ्रीका, 3 राजधानियों वाला देश है?

प्रिटोरिया (Pretoria) प्रशासनिक राजधानी है और यहां सरकार का एग्जिक्यूटिव पैनल बैठता है। राष्ट्रपति से लेकर कैबिनेट तक प्रिटोरिया में रहते हैं। प्रिटोरिया में ही अन्य सरकारी कार्यालय, और विदेशी एंबेसी भी मौजूद हैं। ये देश के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है और जोहेनसबर्ग के पास, गौटेंगा प्रांत में है।