/anm-hindi/media/media_files/DXAqmzJc9fp1dRGrSVhv.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज हम आपको स्वर्ग तक जाने वाली उन चार सीढ़ियां के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उल्लेख आज भी धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।
किसने बनाई थी स्वर्ग की सीढ़ियां?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण भगवान शिव का परम भक्त था। वो नियमित रूप से उनकी पूजा किया करता था। एक बार रावण ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपने 10 सिर में एक सिर काट दिया और उसे शिव जी को अर्पित कर दिया। रावण का त्याग देखकर शिव जी खुश हुए और वो खुद धरती पर आए। तब रावण ने शिव जी से अमर होने का वरदान मांगा।
शिव जी ने रावण से कहा कि अगर वो धरती पर अपने हाथों से स्वर्ग तक जाने के लिए 5 सीढियों का निर्माण करेगा, तो वह उन्हें अमर होने का वरदान दे देंगे। रावण ने 4 सीढ़ियां तो बना ली, लेकिन 5वीं सीढ़ी बनाते समय उसे नींद आ गई और वो सो गए। इस तरह वो स्वर्ग तक जाने की 5वीं सीढ़ी नहीं बना पाए।