New Update
/anm-hindi/media/media_files/z7qX9ZmlAecEMT3eGNdR.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 12 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी।
- हर वर्ष 12 मार्च को ‘मॉरीशस दिवस‘ मनाया जाता है।
- 96वें ऑस्कर पुरस्कार में ‘ओपेनहाइमर’को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
- केंद्र सरकार ने ‘नागरिकता (संशोधन) अधिनियम’ लागू करने की घोषणा की है।
- ‘दूरदर्शन नेशनल’अब प्रति दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्य आरती का सीधा प्रसारण करेगा।
- DRDO ने ओडिशा में एमआइआरवी तकनीकी से लैस ‘बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि 5’का सफल परीक्षण किया है।
- ‘सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी’ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैटमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
- सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’(SBI) को 12 मार्च तक चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने का आदेश दिया है।
- ‘भारत’वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बना है।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी“सुभाष अभिनंदन”का उद्घाटन किया है।
- ‘किशोर मकवाना’राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बने हैं।
- उत्तर भारत का पहला ‘सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज’जम्मू कश्मीर के कठुआमें स्थापित किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में ‘MSME प्रौधोगिकी केंद्र’की आधारशिला रखी है।
- तमिलनाडु राज्य सरकार ने परिवारों के उत्थान के लिए ‘नींगल नालामा योजना’शुरू की है।
- हाल ही में गोटबाया राजपक्षे ने‘द कॉन्सपिरेसी’नामक पुस्तक का अनावरण किया है।
- केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया है।