Viral Video: Anushka-Virat ने RCB टीम के लिए होस्ट किया डिनर

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में RCB की टीम मेंबर्स के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी विराट-अनुष्का से फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट करने लगे।

New Update
virat-anuska

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मुंबई में RCB की टीम मेंबर्स के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी विराट-अनुष्का से फोटो क्लिक करने की रिक्वेस्ट करने लगे। इस बीच गलती से किसी ने अनुष्का को सर कह दिया। इतना सुनते ही विराट ने पैपराजी के मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विराट ने मजेदार अंदाज में पैपराजी से कहा कि अनुष्का को तो सर बोल दिया, अब मुझे भी मैम बोल दे। पैपराजी ने भी हंसते हुए विराट से माफी मांगी। सोशल मीडिया पर भी लोग विराट-अनुष्का के इस वीडियो को खूबी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- विराट का सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़िया है। जबकि एक यूजर ने लिखा- अनुष्का सर सुनने में बुरा नहीं है।

डिनर डेट के लिए अनुष्का वाइट स्लीवलेस टॉप और वाइट पैंट में दिखीं। जबकि विराट प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक पैंट में नजर आए। जल्द ही अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आएंगी। आखिरी बार अनुष्का 2018 में फिल्म जीरो में दिखी थीं।