Varun Dhawan ने Kiara Advani को कहा भाभी? देखे वीडियो

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल हैं। 7 फरवरी, 2023 को जब उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया।

New Update
 kiyara

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल हैं। 7 फरवरी, 2023 को जब उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया। कियारा और सिद्धार्थ अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करते हैं, लेकिन वे अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ झलकियां शेयर करते रहते हैं। वही इनदिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे वरुण धवन को कियारा के पैर खींचते हुए देखा गया था। इस दौरान वरुण और आयुष्मान खुराना सिद्धार्थ के नाम का गाना 'मल्होत्रा मल्होत्रा' गाा रहे थे। जिसके बाद, उन्होंने उनका मज़ाक उड़ाया और उन्हें भाभी जी कहा। उन्होंने कहा कि, 'भाभी जी, भैया कैसे हैं।' इस पर कियारा ने खुलकर जवाब दिया, 'बढ़िया है।' तभी वरुण पूछते है आज खाने में क्या दिया था उन्हें। जिसपर कियारा जवाब देती है पाँव भाजी। फिर वरुण कहते है क्या बात है मुंबई की लड़की है मुंबई की। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगी। कियारा इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास  राम चरण के साथ फिल्म 'आरसी 15' भी है।