Urvashi Rautela ने बर्थडे पर काटा 3 करोड़ का गोल्ड केक
बताया जा रहा है कि इस केक की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। ये केक एक्ट्रेस के लिए कोई और नहीं बल्कि यो यो हनी सिंह लेकर आए थे। बर्थडे केक काटते हुए उर्वशी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई हैं। 25 फ़रवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने 24 कैरेट सोने से बना केक काटा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस केक की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। ये केक एक्ट्रेस के लिए कोई और नहीं बल्कि यो यो हनी सिंह लेकर आए थे। बर्थडे केक काटते हुए उर्वशी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं।