Sunil Shetty New Look: हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी ने बदला लुक?

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी एक नया लुक (Sunil Shetty new look) लेटे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देख कर कुछ लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में कयास लगाने शुरु कर दिए हैं कि एक्टर हेरा फेरी 3 के लिए ये नया लुक ले रहे हैं।

New Update
SUNIL SHETTY

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) जल्द ही सुपर हिट फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri 3) के तीसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए लोगों में एक अलग ही क्रेज है। जिसमें सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल (Paresh Raval) की तीगड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। तीनों ने अपने किरदारों के जरिए लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी। जिसके डायलॉग्स और सीन आज भी याद करके लोग हंसी से लोट-पोट होने लगते हैं। वहीं अब ऐसी ही उम्मीदें फिल्म के तीसरे भाग से भी की जा रही हैं। जिसकी घोषणा कुछ महीनों पहले ही की गई थी। वहीं इस बीच सुनील शेट्टी को एक वायरल वीडियो (Sunil Shetty new look video) में नया अवतार अपनाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी एक नया लुक (Sunil Shetty new look) लेटे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देख कर कुछ लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में कयास लगाने शुरु कर दिए हैं कि एक्टर हेरा फेरी 3 के लिए ये नया लुक ले रहे हैं।

वहीं इस वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल (KLRahul) की खिल्ली भी उड़ाई। कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने कहा कि आपने अपना लुक तो बदल लिया लेकिन केएल राहुल का गेम में लुक कब बदलेगा। साथ ही कुछ लोगों ने सवाल किया कि इस लुक को लेने में अन्ना ने कितने रुपए फूंक दिए। वहीं कुछ ने अन्ना के इस नए लुक की जमकर तारीफ की।