SRK के पड़ोसी बनने वाले हैं Ranveer-Deepika

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी टाउन के फेमस कपल्स में से एक हैं। इनको जोड़ी और सोशल मीडिया पर आने वाले हर पोस्ट फैंस को काफी पसंद आते हैं।

New Update
deepika-ranveer

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी टाउन के फेमस कपल्स में से एक हैं। इनको जोड़ी और सोशल मीडिया पर आने वाले हर पोस्ट फैंस को काफी पसंद आते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर इनकी जोड़ी आखिरी बार 'सर्कस' में देखने को मिली थी। इस फिल्म में रणवीर लीड एक्टर थे, तो दीपिका ने 'करंट लगा रहे' में आइटम डांस कर समां बांध दिया था। कुछ समय पहले जानकारी आई थी यह कपल नए घर में शिफ्ट होने वाला है। यह घर जहां कहीं भी होगा, उसका डिजाइन कैसा होगा, वह दीपिका तय करेंगी। बहरहाल, उनके नए घर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ऐसी चर्चा है कि रणवीर और दीपिका ने अपना नया आशियाना ढूंढ लिया है। बता दे रणवीर और दीपिका का नया घर शाह रुख खान के मन्नत के पास होगा। उनके लग्जरीयस अपार्टमेंट का काम अभी अधूरा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के शाह रुख खान के पड़ोस में नया घर खरीदने की खबर मिलते ही एसआरके फैंस एक्टिव हो गए हैं। एक ने कमेंट किया, 'उन्होंने यह बंगला खरीदा ताकि वह एसआरके को उनके फैंस को वेव करते देख सकें।' एक ने लिखा, 'कुछ भी कर लो एसआरके जैसे फैंस तो नहीं ही ला पाओगे।' एक यूजर ने लिखा, 'एसआरके उस फ्लैट में रहने लगा तो लोग उसे ही मन्नत मानकर वहां खड़े होने लगेंगे।'