Priyanka और Parineeti के बाद ये चोपड़ा सिस्टर बनेगी दुल्हन

प्रियंका और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के बाद अब तीसरी चोपड़ा सिस्टर दुल्हन बनने वाली है।

New Update
priyanka chopra

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रियंका और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के बाद अब तीसरी चोपड़ा सिस्टर दुल्हन बनने वाली है। अब एक और एक्ट्रेस की शादी होगी और देश को नए जीजू मिल जाएंगे। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि इस बार मनारा चोपड़ा का नंबर है और वो शादी करने वाली हैं तो आपका अंदाज़ा बिल्कुल गलत है। न तो वो और न ही उन्हें बिग बॉस के घर में सपोर्ट करने आई उनकी बहन फिलहाल दुल्हन बनेंगी। अब तो उनकी कजिन सिस्टर और पॉपुलर एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) की डोली में बैठने की तैयारी चल रही है। मीरा चोपड़ा ने अब खुद अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है।