Priyanka-Nick Video: रोम की सड़कों पर रोमांस करते दिखे निक- प्रियंका

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत निक और प्रियंका के पैरों के शॉट से होती है, निक ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं, जबकि प्रियंका ने ब्लैक शूज कैरी किया है।

New Update
priyanka nick

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति (Nick Jonas) निक जोनस (Priyanka-Nick Video) के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों रोम की सड़कों पर किस करते हुए नजर आए। वीडियो की शुरुआत निक और प्रियंका के पैरों के शॉट से होती है, निक ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं, जबकि प्रियंका ने ब्लैक शूज कैरी किया है। निक- प्रिंयका हाथों में हाथ डाले आइस क्रीम खाते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा,'रोम'।

कपल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, मैं आपको दोनों को फिल्म में एक साथ देखना चाहता हूं, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, आप दोनों बहुत क्यूट हो, भगवान आपको प्यार और खुशियों से भरा लंबा और खूबसूरत जीवन दे'। बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने शो सिटाडेल के प्रमोशन के लिए रोम में हैं। ये सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है।