Priyanka Chopra in Met Gala: पहना 204 करोड़ का नेकलेस, अब होगा नीलाम

मेट गाला फैशन इवेंट में प्रियंका काले रंग के सुंदर से गाउन में पहुंचीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था और बन बनाया था। इसके साथ उन्होंने डायमंड का नेकलेस पहना था।

New Update
Priyanka Chopra

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में आज देश विदेश के तमाम सेलेब्स रेड कार्पेट पर नजर आए। वहीं इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी शिरकत की थी। अभिनेत्री अपने पति निक जोनस (nick jonas) के साथ पहुंची थीं। इस दौरान वह (Priyanka Chopra in Met Gala) ब्लैक कलर के खूबसूरत से गाउन में स्पॉट हुईं। उन्होंने गले में एक प्यारा से नेकपीस कैरी किया था, जिसको लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मेट गाला फैशन (Met Gala 2023) इवेंट में प्रियंका काले रंग के सुंदर से गाउन में पहुंचीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था और बन बनाया था। इसके साथ उन्होंने डायमंड का नेकलेस पहना था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 11.06 कैरेट का डायमंड लगा हुआ था। इसको बुलगारी ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया से सामने आई जानकारी के अनुसार इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दो अरब की कीमत के इस नेकलेस को इवेंट के बाद नीलाम कर दिया जाएगा।