Malaika Arora Gym Look: जिम के बाहर दिखा मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट लुक

सोशल मीडिया पर मलाइका के फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आप हमेशा स्टाइलिश लगती हैं! वहीं एक यूजर ने लिखा- स्पॉट्स लुक अच्छा लग रहा है। आखिरी बार मलाइका 2022 में रिलीज हुई फिल्म एन एक्शन हीरो में नजर आई थीं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
malaika

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आइटम क्वीन के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Gym Look) की फिटनेस का कोई तोड़ नहीं है। वे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और फैंस को भी मोटिवेट करती रहती हैं। अगर कोई उनसे पूछे कि उनकी सबसे फेवरेट जगह कौन सी है तो मलाइका को ये कहते जरा भी वक्त नहीं लगेगा कि उन्हें जिम से प्यार है। हार्ड वर्क का ही नतीजा है कि मलाइका अरोड़ा 49 साल की उम्र में भी फिट एंड फाइन है। उन्होंने अपनी मेहनत से उम्र को मात दी है और आज वे देश की फेमस फिटनेस आइकन है। 

एक्ट्रेस का ये वीडियो मुंबई के बांद्रा स्थित डीवा योग का है जहां वे बाहर निकलती स्पॉट की गईं। इस दौरान वो ग्रे कलर के गिम लोअर के साथ लाइट पर्पल कलर के टॉप में वर्कआउट लुक में रेडी नजर आई। विथाउट मेकअप मलाइका इस दौरान अपने बालो को बन बनाये हुए नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने इस लुक को स्लीपर्स और कैप पहने नजर आई। सोशल मीडिया पर मलाइका के फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आप हमेशा स्टाइलिश लगती हैं! वहीं एक यूजर ने लिखा- स्पॉट्स लुक अच्छा लग रहा है। आखिरी बार मलाइका 2022 में रिलीज हुई फिल्म एन एक्शन हीरो में नजर आई थीं।