Malaika Arora ने वेस्टर्न लुक छोड़ दिखाया देसी अवतार

मलाइका अरोड़ा का ये देसी लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मलाइका अरोड़ा नई वीडियो में सूट पहने दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा के उस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

New Update
malaika

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा  48 की उम्र में भी अपने हुस्न की बिजली गिराने में किसी से पीछे नहीं हैं। उनके हर लुक आज की यंग एक्ट्रेस को टक्कर देते हैं। उनकी ब्यूटी और फिटनेस को देखकर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि वो कैसे इतनी फिट रहती हैं और खूबसूरती को मेंटेन करती है। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लोग दीवाने हैं और उनके लुक्स को भी फॉलो करते हैं। लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा अपने देसी अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मलाइका अरोड़ा का ये देसी लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मलाइका अरोड़ा नई वीडियो में सूट पहने दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा के उस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में मुड़-मुड़कर किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा की इस अदा पर फैंस फिदा हो गए। वही वीडियो में आप देख सकते है की इस दौरान एक्टर्स मलाइका अरोड़ा अपने हाथ में एक हैंड बैग लिए हुए नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा का बैग उनके फैंस को काफी पसंद आया। 

मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें, उन्हें आखिरी बार रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में देखा गया था। इस शो में अभिनेत्री ने अपने जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों के बारे में बताया था। अपने एक्स पति अरबाज खान संग रिश्ते से लेकर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन तक मलाइका इसमें सभी के बारे में खुलकर बात करती नजर आई थीं।