एक्टर पर चप्पल से हमला, देखिये Shocking video

इस बीच सुपरस्टार के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, जैसे ही थलापति विजय विजयकांत की पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अपनी कार की ओर लौट रहे थे, तभी उनपर चप्पल फेंक कर हमला किया गया। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Vijayakanth

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साउथ के मशहूर एक्टर और राजनेता विजयकांत के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने मातम पसरा हुआ है। वहीं आज यानी शुक्रवार को  चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। इस बीच सुपरस्टार के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, जैसे ही थलापति विजय विजयकांत की पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अपनी कार की ओर लौट रहे थे, तभी उनपर चप्पल फेंक कर हमला किया गया।