Ishita Dutta Pregnancy Video: इशिता दत्ता ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इशिता और वत्सल एक-दूसरे को डेट करते थे। दोनों ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई में सात फेरे लिए। 31 मार्च 2023 को कप ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। इशिता शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं।

New Update
ishita

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: 'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं। बेबीमून पर जाने से लेकर घरवालों की अटेंशन पाने तक, वो हर चीज का खूब लुत्फ उठा रही हैं। और जिंदगी के इस सबसे ब्युटीफुल फेज को खुलकर जी रही हैं। उन्होंने हाल ही में मेटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसमें पति वत्सल सेठ संग आउटफिट की ट्विनिंग भी की। इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

 

इस दौरान वो थाई-हाई स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पेस्टल कलर के स्लीवलेस गाउन में वो बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। जल्द ही पापा बनने वाले वत्सल सेठ ने भी पेस्टल कलर का पैंट सूट पहना और बीवी के साथ ट्विनिंग की। वीडियो में इनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

बता दे इशिता दत्ता एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' फिल्म के लिए जाना जाता है। वो 2022 में 'दृश्यम 2' में भी नजर आईं। उन्होंने टीवी शोज 'एक घर बनाऊंगा, 'बेपनाह प्यार' और 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' में भी काम किया है। इशिता और वत्सल एक-दूसरे को डेट करते थे। दोनों ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई में सात फेरे लिए। 31 मार्च 2023 को कप ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। इशिता शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं।