गोविंदा की भांजी बनेगी दुल्हनिया, लव नहीं अरेंज है आरती सिंह की शादी!

आरती ने बताया कि इसी महीने की 25 तारीख को वह दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंने वाली हैं। दीपक का इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं हैं। वह नवी मुंबई में एक बिजनेमैन हैं। बताया कि एक प्राइवेट मैचमेकर ने उन्हें दीपक से मिलवाया था और यह एक अरेंज मैरिज है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
artei shing sadi

Aarti Singh Wedding

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : गोविंदा की भांजी टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन की शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि इसी साल उनकी बहन का शादी होने वाली है और शादी का पहला कार्ड उनके मामा गोविंदा को ही जाएगा। अब आरती ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है। इसके साथ उन्होंने भरोसा जताया है कि उनकी शादी में चीची (गोविंदा) मामा उन्हें आशीर्वाद देने जरूर आएंगे। 

 आरती ने बताया कि इसी महीने की 25 तारीख को वह दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंने वाली हैं। दीपक का इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं हैं। वह नवी मुंबई में एक बिजनेमैन हैं। दोनों की शादी मायानगरी मुंबई में ही संपन्न होगी। आरती सिंह ने लव मैरिज की खबरों पर ब्रेक लगाया और उन्होंने बताया कि उनकी और दीपक की ये पूरी तरह से अरेंज मैरिज है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट मैचमेकर ने उन्हें दीपक से मिलवाया था और यह एक अरेंज मैरिज है।