मुसीबत में 'पुष्पा राज', एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपने दोस्त और YSRCP विधायक सिल्पा रवि के घर गए थे। वहां पर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जुट गए थे। भीड़ जुटने के कारण पुलिस ने एक्टर और उनके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया। है।

author-image
Sneha Singh
New Update
Andhra Pradesh police

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं और आंध्र प्रदेश की पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। उन पर YSRCP के लिए चुनाव प्रचार करने का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपने दोस्त और YSRCP विधायक सिल्पा रवि के घर गए थे। वहां पर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जुट गए थे। भीड़ जुटने के कारण पुलिस ने एक्टर और उनके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया। है।