Entertainment: धमाल मचाने आ रही भोजपुरी मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्म

मुंबई (Mumbai) में मड आईलैंड और अन्य लोकेशन पर भोजपुरी फ़िल्म(bhojpuri film) ‘मद्धिम’(Maddhim) का शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के निर्देशक विमल चंद्र पांडेय हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
Bhojpuri murdermystry

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: मुंबई (Mumbai) में मड आईलैंड और अन्य लोकेशन पर भोजपुरी फ़िल्म(bhojpuri film) ‘मद्धिम’(Maddhim) का शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के निर्देशक विमल चंद्र पांडेय हैं। फ़िल्म में प्रसिद्ध अभिनेता (actor)और टीवी एंकर(TV anchor)परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) के साथ अंशुमान शरण मिश्र, अरुणा गिरी (Aruna Giri) जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों का अपना एक ट्रैक रिकॉर्ड है। ज्यादातर भोजपुरी फिल्में पारिवारिक और कॉमेडी होती है। उनमें एक्शन का भी तड़का डाला जाता है।अमूमन भोजपुरी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक इस लकीर से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। भोजपुरी फिल्मों के स्थापित अभिनेताओं को लेकर ही वे फिल्म बनाने की कोशिश करते हैं। निर्देशक विमल चंद्र पांडेय पहली बार भोजपुरी में मर्डर मिस्ट्री वाली एक फिल्म बना रहे हैं जिसे उन्होंने खुद लिखा है।

फ़िल्म ‘मद्धिम’ की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इसे भोजपुरी के अलावा हिंदी(hindi) और मैथिली(Maithili) भाषा में भी डब किया जाना है।

इस फिल्म में अंशुमान शरण मिश्र (Anshuman Sharan Mishra) भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोजपुरी में पहली बार इस तरह की फिल्म बन रही है। यह साईफाई मर्डर मिस्ट्री है और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बना करके मैं काफी खुश हूं।