/anm-hindi/media/media_files/SQNUhiWxXqEovo27ff9p.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जाने माने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी स्वयं के कारण तो कभी अपने बच्चों की वजह से। एक बार फिर ऐसा ही हुआ, जब दोनों को साथ देखा गया। वो भी क्यूट-क्यूट बच्चों के साथ। पिछली रात 14 मई को एक इवेंट में दोनों अपने बेटी एवं बेटे के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इनके बच्चों के संग रैम्प वॉक करने के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया। आपको बता दें, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती ने ब्लैक एंड ब्लू ड्रेस वियर की है। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने ब्लू आईज खुले बाल रखे हैं। वहीं उनके बेटे को ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा में देखा गया, जिसमें वो काफी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही कष्णा ब्लैक कोट पैंट में नजर आए।
वहीं इस इवेंट में भारती सिंह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहीं। वे अपने बेटे गोला संग इवेंट में दिखाई दी। गोला भले ही अभी छोटे हैं और चल नहीं सकते मगर उन्हें कृष्णा अभिषेक ने गोद में उठा लिया तथा भारती सिंह संग रैंप वॉक की। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया इस के चलते दिखाई नहीं दिए। गोला अपनी ही धुन में मस्त दिखाई दे रहे थे तथा दर्शकों को देखकर उन्होंने हाथ अवश्य हिलाया।