मुंबई लौटीं Alia Bhatt, जमकर हुई ट्रोल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीती रात मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटने के बाद से एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

author-image
Kanak Shaw
18 May 2023
मुंबई लौटीं Alia Bhatt, जमकर हुई ट्रोल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीती रात मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटने के बाद से एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आलिया भट्ट कंधे से सरकता टॉप पहन जमकर अपने हुस्न का दीदार कराती नजर आ रही हैं। लेकिन आलिया के आउटफिट से ज्यादा लोगों की नजर उनके हेयरस्टाइल पर टिक गई है। ​​गुच्ची के इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होने के बाद आलिया भट्ट मुंबई लौट आई हैं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर के कंधे से सरकते टॉप और ब्लैक लूज ट्राउजर के साथ मैचिंग बैग कैरी किए हुए नजर आईं।

आलिया भट्ट का एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जहां सोशल मीडिया पर एक तरफ आलिया के कूल आउटफिट की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस का हेयरस्टाइल कैटरीना कैफ से कंपेयर किया जा रहा है।