Met Gala: आलिया भट्ट ने पहना 1 लाख मोतियों से बना खूबसूरत गाउन

Alia Bhatt Met Gala 2023 आलिया भट्ट ने मेट गाला पर अपना डेब्यू कर दिया है। इसी बीच खुद एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर अपना लुक साझा किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने गाउन की खासियत भी साझा की है।

New Update
alia bhatt

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मेट गाला (met gala 2023) में व्हाइट गाउन में एंट्री ली। ओवर ऑल उनकी खूबसूरती की तारीफ में शब्द कम पड़ जाएंगे। वहीं उनका गाउन भी काफी एक्ट्रैक्टिव था। इस ड्रेस को बनाने में 1 लाख से ज्यादा मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि मेड इन इंडिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस (Alia Bhatt Met Gala 2023) ने अपने इस इवेंट की फोटोज शेयर की हैं जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी ये ड्रेस मेड इन इंडिया है।