Ranbir-Alia: इतनी बड़ी हो गई हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की भांजी

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की बेटी आज मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां रिद्धिमा के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया और तस्वीरें खिंचवाईं।

New Update
ranbir kapoor-alia bhatt

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Actors Ranbir Kapoor and Alia Bhatt ) इन दिनों पैरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। पिछले साल 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम उन्होंने राहा (Raha Kapoor) रखा है। आलिया और रणबीर कई मौके पर अपनी बेटी का ज़िक्र करते नज़र आते रहे हैं। अब आलिया और रणबीर की भांजी की चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी (Riddhima Kapoor Sahni and Bharat Sahni) की बेटी आज मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां रिद्धिमा के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया और तस्वीरें खिंचवाईं। समारा का जन्म साल 2011 में हुआ था। देखते ही देखते समारा 13 साल की हो गईं और उनकी हाइट तो मां रे बराबर हो गई है। 

एयरपोर्ट पर समारा ने मां के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। दरअसल समारा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वो कम ही मौके पर पैपराज़ी के कैमरों में कैद होती हैं। हालांकि आज उन्होंने अपनी मम्मी के साथ दिल खोल कर तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान समारा कैजुअल ड्रेस में नज़र आईं। उनके गले में स्टूडेंट का एक कार्ड भी दिखाई दिया। उन्होंने इस दौरान काले जूते पहने हुए थे। बात रिद्धिमा की करें तो उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक हाफ जैकेट और व्हाइट टॉप पहना हुआ था। आपको बता दें रिद्धिमा कपूर साहनी रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिद्धिमा ने कुछ साल तक भरत को डेट करने के बाद साल 2006 में उनसे शादी कर ली थी। दोनों की एक ही बेटी है समारा।