New Update
/anm-hindi/media/media_files/Mq5WTX0FhuIgkiNGMc86.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने बर्थडे का केट काटा। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा उपहार में दिया गया 24 कैरेट गोल्ड का केक काटकर अपना खास दिन मनाया।
यो यो हनी सिंह के साथ केक काटते हुए एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उर्वशी और हनी अपने दूसरे सहयोग, 'सेकेंड डोज' और 'विग्डियन हीरयान' पर काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले यो यो हनी सिंह के इंटरनेशनल वीडियो एल्बम 'लव डोज' में साथ काम किया था, जो 2014 में रिलीज हुआ था।