1 May Ka Itihas: आज ही के दिन समलैंगिक विवाह को मिली थी मंजूरी

1 मई का इतिहास इसलिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1 मई को मजदूर दिवस मनाने से लेकर अन्य कई बड़ी घटनाएं इस दिन का इतिहास समेटे हैं। 1 मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की थी और इसके बाद से ही मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

author-image
Sneha Singh
New Update
1 May Ka Itihas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 1 मई का इतिहास इसलिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1 मई को मजदूर दिवस मनाने से लेकर अन्य कई बड़ी घटनाएं इस दिन का इतिहास समेटे हैं। 1 मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की थी और इसके बाद से ही मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2011 में आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
2. 2009 में आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।
3. 1972 में आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।
4. 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 
5. 1956 में जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।
6. 1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
7. 1914 में कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।
8. 1908 में आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।
9. 1897 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
10. 1886 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।