27 April Ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था सातवें मुख्यमंत्री का जन्म

पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को सस्पेंड कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया था।  

author-image
Sneha Singh
New Update
History of 27 April

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 27 अप्रैल का इतिहास इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया था। पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को सस्पेंड कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया था।  

27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2017 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का निधन हो गया था।
2. 2009 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता फिरोज खान का निधन हो गया था। 
3. 1989 में बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हो गई थी।
4. 1972 में 27 अप्रैल को अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा था।
5. 1967 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
6. 1960 में आज ही के दिन नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत हुई थी।
7. 1949 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ था।
8. 1947 में उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ था।
9. 1912 में सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म हुआ था।
10. 1848 में आज ही के दिन कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।