29 April Ka Itihas: आज ही के दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने दिया था इस्तीफा

1993 में 29 अप्रैल के ही दिन ब्रिटिश राजशाही के बकिंघम पैलेस को लोगों के लिए खोला गया था। 29 अप्रैल का दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि 2020 में मशहूर भारतीय अभिनेता इरफान खान दुनिया से विदा हो गए थे।

author-image
Sneha Singh
New Update
Netaji Subhash Chandra Bose

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 29 अप्रैल का इतिहास इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1993 में 29 अप्रैल के ही दिन ब्रिटिश राजशाही के बकिंघम पैलेस को लोगों के लिए खोला गया था। 29 अप्रैल का दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि 2020 में मशहूर भारतीय अभिनेता इरफान खान दुनिया से विदा हो गए थे।

29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2011 में आज ही के दिन लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन की शादी हुई थी।

2. 2005 में सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।

3. 1993 में आज ही के दिन पहली बार बकिंघम पैलेस को जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए 8 पाउंड का टिकट लगता था।

4. 1991 में 29 अप्रैल को बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में 1. 38 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

5. 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

6. 1930 में आज ही के दिन ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत हुई थी।

7. 1903 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।

8. 1813 में 29 अप्रैल को ही अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया गया था।

9. 1639 में आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई थी।

10. 1661 में आज ही के दिन चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा कर लिया था।