History 3 April: जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास...

3 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1999 में आज ही के दिन भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया था।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
3 april

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 3 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1999 में आज ही के दिन भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया था। 2008 में 3 अप्रैल के दिन ही मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से सम्मानित किया गया था।

3 अप्रैल का इतिहास (3 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2017 में आज ही के दिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्‍थान में 19वां राष्‍ट्रमंडल वानिकी सम्‍मेलन शुरू हुआ था।
  • 2016 में 3 अप्रैल के दिन ही कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप को जीता था।
  • 2010 में आज ही के दिन एप्पल का पहला आईपेड बाजार में आया था।
  • 2008 में 3 अप्रैल के दिन ही मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से सम्मानित किया गया था।
  • 2007 में आज ही के दिन नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 2002 में 3 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी।
  • 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुंचे थे।
  • 1999 में 3 अप्रैल के दिन ही भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया था।
  • 1984 में आज ही के दिन राकेश शर्मा रूस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
  • 1942 में 3 अप्रैल के दिन ही जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।
  • 1933 में आज ही के दिन विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।

3 अप्रैल का इतिहास (3 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1931 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 3 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म हुआ था।
  • 1914 में 3 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का जन्म हुआ था।
  • 1903 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था।

3 अप्रैल को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का निधन हुआ था।
  • 2010 में 3 अप्रैल के दिन ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ था।
  • 1987 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नई दिल्ली में निधन हुआ था।