स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 16 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1996 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2013 में आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। 1960 में 16 मई को ही भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।
16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas) इस प्रकार है:
1. 2014 में आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।
2. 2014 में 16 मई के दिन ही भारतीय जनता पार्टी को 16वें लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई।
3. 2013 में 16 मई को ही अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।
4. 2008 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाई कोर्ट के निर्णय को खारिज किया था।
5. 2007 में आज ही के दिन निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने थे।
6. 2006 में हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।
7. 2004 में आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।
8. 1996 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
9. 1991 में आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं थी।
10. 1975 में 16 मई को ही सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।
11. 1974 में इजराइल के लड़ाकू विमानों ने 7 फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे थे और इन हमलों में 27 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
12. 1960 में आज ही के दिन भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।
13. 1943 में आज ही के दिन वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हुई थी।
14. 1920 में 16 मई को ही फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गई थी।