12 May Ka Itihas: देश और दुनिया में 12 मई की महत्वपूर्ण इतिहासिक घटनाएं

12 मई का इतिहास इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1459 में आज ही के दिन जोधपुर की स्थापना हुई थी। 2008 में 12 मई को भूकंप से चीन में 87 हजार लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 4 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे।  

author-image
Sneha Singh
New Update
12 May Ka Itihas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 12 मई का इतिहास इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1459 में आज ही के दिन जोधपुर की स्थापना हुई थी। 2008 में 12 मई को भूकंप से चीन में 87 हजार लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 4 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे।  

12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2010 में आज ही के दिन लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 की मृत्यु हो गई थी।
2. 2008 में आज ही के दिन जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया था।
3. 2008 में चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे।
4. 1915 में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।
5. 1689 में आज ही के दिन इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया था। 
6. 1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 
7.1459 में 12 मई को ही राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी।