22 May Ka Itihas: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

इसके अलावा 1545 में आज ही के दिन शेर शाह सूरी की मृत्यु हो गई थी। 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी थी। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Important events

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 22 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई को ही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। इसके अलावा 1545 में आज ही के दिन शेर शाह सूरी की मृत्यु हो गई थी। 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी थी। 

22 मई का इतिहास (22 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2008 में 22 मई को ही संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया था।
2. 2007 में आज ही के दिन गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
3. 2003 में आज ही के दिन अल्जीरिया में विनाशकारी भूकंप में हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 
4. 2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
5. 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी।
6. 1996 में आज ही के दिन माइकल कैमडेसस तीसरी बार इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर चुने गए। 
7. 1993 में आज ही के दिन से विश्व जैव विविधता दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
8. 1984 में 22 मई को ही बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
9. 1972 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे थे और यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
10. 1972 में 22 मई के दिन ही पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया गया था।