17  May Ka Itihas: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

17 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए थे।

author-image
Sneha Singh
New Update
17 May Ka Itihas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 17 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए थे। आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। 

17 मई का इतिहास (17 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2014 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन हुआ था।
2. 2010 में आज ही दिन देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की थी।
3. 2010 में आज ही के दिन भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए।
4. 2008 में आज ही के दिन तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था।
5. 2007 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
6. 2002 में 17 मई को ही पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।
7. 1987 में भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
8. 1975 में 17 मई को जापानी की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं थीं।
9. 1769 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।