9 मई 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 9 मई 2024 का दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Current Affairs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 9 मई 2024 का दैनिक करेंट अफेयर्स। 

  1. भारत में हर वर्ष 9 मई को Maharana Pratap Jayanti मनाई जाती है।
  2. ब्रिटेन की फार्मा कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने दुनियाभर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है।
  3. हाल ही में नेपाल में ‘मातातीर्थ औंसी’ यानी मातृ दिवस मनाया गया है। 
  4. मालदीव के विदेश मंत्री ‘मूसा ज़मीर’ भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं। 
  5. चीन ने ‘जू फेइहोंग’ को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।
  6.  Visa ने ‘सुजई रैना’ को भारत में कंट्री मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।
  7. ‘काइरेन विल्सन’ ने अपना पहला स्नूकर विश्व खिताब जीता है।
  8. केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में ‘वेस्ट नाइल फीवर’ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
  9. प्रशंसित उर्दू साहित्यकार ‘सलाम बिन रज्जाक’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  10. ‘स्कॉट फ्लेमिंग’ को भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 
  11. भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘मनिका बत्रा’ ने विश्‍व की 14वें नंबर पर काबिज जर्मनी की नीना मित्‍तेलहम को सऊदी स्मैश के क्वार्टर फाइनल में हरा दिया है। 
  12. स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस’ द्वारा 10 से 28 जून के बीच, ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।