7 जून 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 7 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Sneha Singh
New Update
C.A

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 7 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

1. प्रश्न. हर वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है? 

उत्तर: 05 जून

2.प्रश्न. लोकसभा चुनाव 2024 में किसको गठबंधन को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है? 

उत्तर: एनडीए

3.प्रश्न. किसने ‘मिसेज’ के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है? 

उत्तर: सान्या मल्होत्रा

4.प्रश्न. इंडोनेशिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के किसने जापान के कांता त्‍सुनेयामा को हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया है? 

उत्तर: लक्ष्य सेन

5.प्रश्न. कौन आइसलैंड देश की नयी राष्ट्रपति बनी है?

उत्तर: हल्ला टॉमसडॉटिर

6.प्रश्न. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने किसको कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है? 

उत्तर: विजया भारती सयानी

7.प्रश्न. केंद्र सरकार ने कामरूप जिले में क्या स्थापित करने के लिए असम सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है? 

उत्तर: भारतीय प्रबंधन संस्थान’ (IIM)

8.प्रश्न. किस बैडमिंटन स्टार को तंबाकू नियंत्रण के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: पीवी सिंधु

9.प्रश्न. कहाँ ‘शांगरी ला संवाद 2024’ का 21वां संस्करण संपन्न हुआ है? 

उत्तर: सिंगापुर

10. प्रश्न. किसका बाजार पूंजीकरण 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया? 

उत्तर: एसबीआई