4 मई 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 4 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Sneha Singh
New Update
C.A NEWS

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 4 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

1.प्रश्न. हर वर्ष किस तिथि को विश्व स्तर पर ‘विश्व टूना दिवस’ मनाया जाता है? 
उत्तर: 2 मई 

2.प्रश्न. IQAir के अनुसार कौन दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है? 
उत्तर: काठमांडू

3.प्रश्न. किसने ओड़िशा के तट पर ‘सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’ (SMART) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है? 
उत्तर: भारतीय नौसेना

4.प्रश्न. किसने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया है? 
उत्तर: एयर मार्शल ‘नागेश कपूर’

5.प्रश्न. किसने एशियाई कैरम चैंपियनशिप में पुरुष और महिला युगल का खिताब जीता है? 
उत्तर: भारत

6.प्रश्न. किसने टाइम की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है? 
उत्तर: भारतीय एडटेक स्टार्टअप ‘एमेरिटस’

7.प्रश्न. किस वाइस एडमिरल को भारतीय नौसेना का वाइस चीफ नियुक्त किया गया है? 
उत्तर: कृष्णा स्वामीनाथन

8.प्रश्न. किसने ट्रकों और भारी वाहनों के आयात पर प्रतिबंध हटाया है? 
उत्तर: श्रीलंका

9.प्रश्न. किसको मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है? 
उत्तर: के. वी कामथ

10. प्रश्न. किसने ‘इंडियन बैंक’ के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है? 
उत्तर: टाटा पावर सोलर सिस्टम्स