2 अप्रैल 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 2 अप्रैल 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Current Affairs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 2 अप्रैल 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

  1. हर वर्ष 02 अप्रैल को ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  2. ‘शेफाली बी. शरण’ ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला है।
  3. मियामी ओपन में पुरुष सिंगल्स खिताब इटली के ‘जानिक सिनर’ ने अपने नाम किया है।
  4. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपना ‘90वां स्थापना’ दिवस मनाया है।
  5. ‘HDFC बैंक’ शिक्षा शाखा में अपनी 100% हिस्सेदारी बेचेगा।
  6. हाल ही में रोमानिया और बुल्गारिया आंशिक रूप से ‘शेंगेन यात्रा क्षेत्र’ में शामिल हुए हैं।
  7. रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ ‘एडमिरल एडुंग फान-इआम’ भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
  8. सीता राम मीना’ को नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  9. ‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ का समापन समारोह रोम में संपन्न हुआ है।
  10. हाल ही में ‘भारतीय लोक प्रशासन संस्थान’ (IIPA) ने अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया है।
  11. हाल ही में दूसरी G20 रोजगार कार्य समूह की बैठक ‘ब्रासीलिया’ में आयोजित की गई है।
  12. हाल ही में ‘गिरिजा सुब्रमण्यम’ को न्यू इंडिया इंश्योरेंस के अगले CMD के रूप में चुना गया है।
  13. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस की निगरानी के लिए ‘CoViNet’ वैश्विक लैब नेटवर्क लॉन्च किया है।
  14. त्रिपुरा राज्य की पारंपरिक पोशाक ‘रिगनाई पचरा’ को GI टैग का दर्जा मिला है।
  15. भारत की पहली AI आधारित फिल्म ‘इराह’ का ट्रेलर और गाना मुंबई में लॉन्च किया गया है।