22 मई 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 22 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Sneha Singh
New Update
competitive entrance

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 22 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 


1. प्रश्न. हर वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ मनाया जाता है? 
उत्तर: 20 मई

2.प्रश्न. फ्रेंच ओपन 2024 टेनिस टूर्नामेंट किस तिथि को पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोस में शुरू होगा? 
उत्तर: 20 मई

3.प्रश्न. जापान के कोबे में विश्व पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किसने हाई जंप में रजत पदक जीता है? 
उत्तर: निषाद कुमार

4.प्रश्न. कहाँ के राष्ट्रपति ‘इब्राहिम रईसी’ का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है? 
उत्तर: ईरान

5.प्रश्न. किसके संस्थापक ‘रघुनंदन कामथ’ का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? 
उत्तर: नेचुरल्स आइसक्रीम

6.प्रश्न. किस देश ने 10-वर्षीय ‘ब्लू रेजिडेंस वीजा’लॉन्च किया है? 
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात

7.प्रश्न. विप्रो ने किसको कंपनी का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है? 
उत्तर: संजीव जैन

8.प्रश्न. किस भारतीय मुक्केबाज ने एलोर्डा कप 2024 में गोल्ड मेडल जीता है? 
उत्तर: निखत जरीन

9.प्रश्न. नासा ने अमेरिका के एरिजोना में किसकी फील्ड टेस्टिंग शुरू की है? 
उत्तर: आर्टेमिस-3 मिशन

10. प्रश्न. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
उत्तर: सुमन बिल्ला