Current Affairs: 1 मई 2024 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाने वाला सबसे लोकप्रिय विषय है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 01 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Sneha Singh
New Update
complete information
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करंट अफेयर्स प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाने वाला सबसे लोकप्रिय विषय है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 01 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 
1. प्रश्न. प्रत्येक वर्ष किस तिथि को ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है? 
उत्तर: 28 अप्रैल
2.प्रश्न. किसने बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99 हजार मीट्रिक टन से अधिक प्याज के निर्यात की अनुमति दे दी है? 
उत्तर: केंद्र सरकार
3.प्रश्न. किसमें भारत की ‘ज्योति सुरेखा वेनम’, ‘अदिति गोपीचंद स्वामी’ और ‘प्रणीत कौर’ ने महिलाओं के फाइनल मुकाबले इटली को हराकर स्वर्ण पदक जीता है? 
उत्तर: तीरंदाजी विश्‍व कप 2024
4.प्रश्न. किसको ‘कैंब्रिज शिक्षक पुरस्कार’के लिए नामित किया गया है? 
उत्तर: केरल की जीना जस्टस
5.प्रश्न. किस भारतीय पैरा शूटर ने विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है? 
उत्तर: मोना अग्रवाल
6.प्रश्न. हाल ही में कहाँ के ‘मटाला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के प्रबंधन की जिम्मेदारी एक भारतीय कंपनी को रूस की कंपनी के साथ संयुक्त रूप से सौंपी गई है? 
उत्तर: श्रीलंका
7.प्रश्न. कहाँ वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदर्शनी ‘गेटेक्‍स 2024’ का आयोजन किया गया है? 
उत्तर: दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
8.प्रश्न. किस वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी को रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है? 
उत्तर: अनुराग चंद्रा
9.प्रश्न. किस पावरलिफ्टर को खेल उत्कृष्टता के लिए अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है? 
उत्तर: गौरव शर्मा
10.प्रश्न. किस अभिनेता को माचो स्पोर्ट्स ने अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है? 
उत्तर: सिद्धार्थ मल्होत्रा